अयोध्यालीक्स…रामलला के वीआईपी दर्शन, विशिष्ट और आरती पास की सुविधा फिर हुई बहाल
रामलला के दर्शन के लिए रामनवमी मेले की वजह से रोकी गई वीआईपी दर्शन की व्यवस्था आज से फिर शुरू।
राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन व पास के माध्यम से होने वाले दर्शन पर रोक लगा दी थी। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिन्होंने पहले से ही स्लॉट बुक कर लिए थे, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे।
अब पास के माध्यम से दर्शन व आरती में शामिल होने की व्यवस्था फिर बहाल कर दी गई है। इस श्रेणी में दर्शन की सुविधा सुबह सात बजे से रात नौ बजे के मध्य दो-दो घंटे के छह अलग-अलग स्लाट में मिलती है।