Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Viral CCTV: Class 3 student jumped from the first floor of the school by saying Spiderman Spiderman…#upnews
टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Viral CCTV: Class 3 student jumped from the first floor of the school by saying Spiderman Spiderman…#upnews

233

आगरालीक्स…स्पाइडरमैन बोलकर स्कूल की पहली मंजिल से कूदा कक्षा 3 का छात्र, दोस्तों के साथ लगी थी शर्त…सीसीटीवी देख आप भी सहम जाएंगे…

कानपुर के किदवई नगर में कक्षा तीन में पढ़ने वाला एक स्टूडेंट स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया. बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करायाग या है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना दो दिन पुरानी है और आज इसका सीसीटीवी सामने आया है जो कि काफी विचलित करने वाला है.

बच्चे का नाम 8 साल का विराट पुत्र आनंद वाजपेई निवासी बाबुपुरा कॉलोनी है. विराट एच2 ब्लॉक स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में कक्षा तीन में पढ़ता है. बताया जाता है कि उस दिन दोपहर को करीब डेढ़ बजे स्कूल से विराट की मां दीप्ति के पास फोन आया कि विराट छत से कूद गया है, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. घबराए पेरेंट्स जब अस्पताल पहुंचे तो वहां उसका इलाज चल रहा था.

इस मामले में स्कूल प्रबंधन का दावा है कि थोड़ी देर पहले विराट ने पानी की बोतल भरने की परमीशन मांगी थी. वह क्लास के बाहर ठंडा पानी भरने गया, तभी उसके तीन दोस्त भी वहां पहुंचे. रिपोर्ट के अनुसार तीनों दोस्तों में स्पाइडरमैन की तरह कूदने की चर्चा होने लगी. कौन कूद सकता है…इस बात को लेकर शर्त लगी. इस पर विराट चार फीट की रैलिंग फलांगकर स्पाइडरमैन बोलते हुए 16 फीट नीचे कूद गया.

डॉक्टरों के अनसुार बच्चे का जबड़ा और आगे के चार दांत टूट गए हैं. होंठ भी फट गए हैं. बॉडी में और भी जगह चोटें हैं. हालांकि बच्चे को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The trend of creating 1980s-style images using Artificial Intelligence (AI) is rapidly gaining popularity in Agra.

आगरालीक्स…AI की टाइम मशीन से 80’s में पहुंचे आगरा के लोग, आम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra experienced bright, intense sunshine during the day. The temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाले पसीने. दिन में तेज धूप निकली....

टॉप न्यूज़

Agra News: A massive wave of devotion surged at the ‘Chhathi’ festival of Shrinathji Maharaj at Agra’s Mankameshwar Temple

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में श्रीनाथ जी महाराज के छठी उत्सव में...

टॉप न्यूज़

Agra Metro: Construction of the concourse level at Sikandra Metro Station has been completed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी से सिकंदरा मेट्रो स्टेशन तक के कॉन्कोर्स तल का...

error: Content is protected !!