आगरालीक्स…फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट हुए डाउन. नहीं कर रहे काम. ट्विटर पर चला #facebookdown और #instagramdown…लोग हुए परेशान
आज रात करीब नौ बजे अचानक लोगों के फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट डाउन हो गए हैं. फेसबुक पर लोगों का लॉगइन अचानक सेशन एक्सपायर नाम से मैसेज के साथ लॉग आउट हो गया है तो वहीं इंस्टाग्राम एकाउंट भी काम नहीं कर रहे हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद से लोग परेशान हो रहे हैं कि आखिर एकदम अचानक ऐसा क्या हो गया है.
ट्विटर पर चल रहा हैशटैग#facebookdown और #instagramdown
इधर लोगों के फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट काम न करने का लोग पता कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया ट्विटर पर भी इसको लेकर हैशटैग्स शुरू हो गए हैं. #facebookdown और #instagramdown इस समय जमकर चल रहा है. लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हो गया जिससे फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट काम नहीं कर रहे हैं.