Friday , 1 May 2026
Home देश दुनिया Viral News: Suicide of software engineer Atul Subhash became the most talked about news of the country…#news
देश दुनिया

Viral News: Suicide of software engineer Atul Subhash became the most talked about news of the country…#news

243

आगरालीक्स…देश की सबसे चर्चित खबर बनी साफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष का सुसाइड. 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा और शरीर पर लिखा—न्याय बाकी है….एक चिंतित करने वाली खबर…

देश में इस समय एक खबर सबसे अधिक चर्चा में बनी हुई है और वो है बंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष का सुसाइड. पत्नी व उसके परिवार की प्रताड़ना और दो साल से कोर्ट की 120 तारीखें होने के बावजूद न्याय न मिलने के कारण 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत का रास्ता चुना.आत्महत्या को अंतिम विकल्प मानते हुए अुतुल ने दुनिया से जाने से पहले करीब डेढ़ घंटेका वीडियो व 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा. इसमें शादीशुदा जिंदगी के सामाजिक तानेबाने की खामियां, पत्नी के लालच और षड्यंत्र की दास्ता व कानूनी महकमे में भ्रष्टाचार को उजागर​ किया है. उन्होंने अपने पीछे छूटे माता पिता व चार साल के बेटे की सलामती की दुआ भी की है. सुसाइड नोट और वीडियो संदेश कुछ मित्रों व वैवाहिक मामलों से त्रस्त पुरुषों की मदद करने वाली एक एनजीओ से साझा करते हुए अतुल ने खुदकुशी कर ली.

खुदकुशकी की खबर के बाद पुलिस फ्लैट में पहुंची तो अतुल सुभाष का शव पंखे से लटका हुआ था. सीने पर गोंद से चस्पा पन्नों में लिखा था न्याय अभी बाकी है. पुलिस को घर से 24 पन्ने काएक सुसाइड नोट भी मिला जिनमें चार पन्ने हाथ से और 20 कंप्यूटर से प्रिंट किए गए थे. सुसाइड नोट के अनुसार अतुल सुभाष बंगुलरु में एक निजी कंपनी में शीर्ष पद पर कार्यरत थे. 2019 में इनकी शादी यूपी के जौनपुर की हरने वाली निकिता सिंघानिया से हुई और एक साल बाद ही बेटा हो गया.

सुसाइड नोट के अनुसार पत्नी निकिता एक आईटी कंपनी में नौकरी करती है. 2021 में पत्नी बेटे को लेकर मायके जौनपुर आ गई और अतुल व उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या की कोशिश, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने समेत 9 अलग—अलग मामले दर्ज करा दिए. 40 हजार रुपये महीना का गुजारा भत्ता के अलावा दो—चार लाख रुपये की और मांग की. अतुल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके खिलाफ नौ मामलों में छह के मुकदमे ट्रायल कोर्ट और तीन हाईकोर्ट में थे. दो साल में कोर्ट की 120 तारीखें लगीं, जिससे पूरी तरह टूट गया. जौनपुर अदालत की जज और उनके स्टाफ ने मामला निपटाने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत भी मांगी. अतुल ने लिखा, इस सिस्टम ने मुझे न्याय नहीं दिया, मेरा फैसला बाकी है.

अब पुलिस ने इस मामले में अतुल के भाई विकास कुमार की तहरीर पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है. निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराम सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघ्ज्ञानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Major Tragedy: Cruise Sinks in Jabalpur’s Bargi Dam…#agranews

जबलपुरलीक्स…बड़ा हादसा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा. 30 के करीब...

देश दुनिया

Information on social media about petrol and diesel prices rising turned out to be fake

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर चली पेट्रोल और डीजल के 10 से 12 रुपये...

देश दुनिया

Shocking News: Brother reaches bank carrying his sister’s skeleton on his shoulder…#news

ओडिशालीक्स…रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर, बहन का कंकाल कंधे पर रखकर...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

error: Content is protected !!