आगरालीक्स… शादी समारोह में बडी मात्रा में खाना बर्बाद हो रहा है, यह बर्बाद ना हो, इसका विनम्र तरीका निकाल लिया गया है, शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कूडेदान के पास खडा एक व्यक्ति खडा दिखाई दे रहा है, यह कूडेदान में प्लेट डालने जा रहे लोगों से हाथ जोडकर कह रहा है कि खाना पूरा खा लें, खाने को बर्बाद ना करें। जिस व्यक्ति की प्लेट में खाना बचा है, उन्हें प्लेट कूडेदान में नहीं डालने दे रहा है।
प्लेट का खाना खत्म कर रहे लोग
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग कूडेदान के पास ही खडे होकर प्लेट का खाना खत्म कर रहे हैं, इसके बाद प्लेट को कूडेदान में डाल रहे हैं। ऐसा करने में उन्हें भी कोई समस्या नहीं हो रही है।