Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Vishal Nagar Kirtan reached Agra from Gwalior, Watch the grand welcome in the video…#agranews
आगरासिटी लाइव

Vishal Nagar Kirtan reached Agra from Gwalior, Watch the grand welcome in the video…#agranews

203

आगरालीक्स…(27 October 2021 Agra News) ग्वालियर से आगरा पहुंचा विशाल नगर कीर्तन तो फूलों की वर्षा और शबद कीर्तन के जयकारों से गूंज उठा सारा माहौल. वीडियो में देखें भव्य स्वागत

विशाल नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
400 साला बंदीछोड़ दिवस को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन जो कि ग्वालियर गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ से शुरू होकर शाम को गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में पहुंचा. इस विशाल नगर कीर्तन का आगरा के समूह गुरु नानक नाम लेवा संगत ने भव्य स्वागत किया. फूलों की वर्षा और शब्द कीर्तन जयकारों की गूंज के बीच सारा माहौल भक्ति मय बन गया. सबसे पहले नगर कीर्तन करीब 4:चार बजे आगरा की सीमा रोहता पर पहुंचा. जहां बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मधु नगर और समूह संगत ने मिलकर वहां पर फूलों की वर्षा के साथ ही लंगर प्रसाद की सेवा की.

आगरा में कई जगह हुआ स्वागत
इसके बाद नगर कीर्तन का स्वागत गुरुद्वारा सदर बाजार की ओर से सदर में स्टेडियम के सामने किया गया. उसके बाद प्रतापपुरा में दुग्गल पेट्रोल पंप पर गुरुद्वारा बालूगंज एवं गुरुद्वारा शहीद नगर की संगत द्वारा स्वागत किया गया. सुभाष पार्क पर अमृतवेला परिवार शाहगंज गुरुद्वारा शाहगंज की कमेटी द्वारा भव्य स्वागत हुआ. सेंट जॉन्स कॉलेज पर गुरुद्वारा नानक पाड़ा व गुरुद्वारा माई थान के प्रबंधक कमेटियों द्वारा भव्य स्वागत हुआ. उसके बाद गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया.

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर फूलों की वर्षा
गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचने पर सुखमनी सेवा सभा व अमृतवेला परिवार व अन्य गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने मिलकर बड़े जोश के साथ फूलों की वर्षा कर के और जयकारों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया. इससे पूर्व दरबार हॉल में प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह का रसमई कीर्तन हुआ जिसे वहां पहुंचे हुए तमाम गुरु प्यारी साध संगत ने सरवन कर अपने स्वास सफल किए. बाबा प्रीतम सिंह ने समूह गुरु प्यारी संगत का हृदय से धन्यवाद किया और ग्वालियर से नगर कीर्तन के साथ आए महापुरुष संत बाबा सेवा सिंह व अन्य महापुरुषों का और संगत का अभिनंदन किया. समूह संगत ने उसके बाद लंगर ग्रहण किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!