Friday , 4 September 2026
Home बिगलीक्स Visit real tomb of Mumtaj in Taj Mahal during Shah Jahan’s Urs from 3 to 5 may in Agra
बिगलीक्स

Visit real tomb of Mumtaj in Taj Mahal during Shah Jahan’s Urs from 3 to 5 may in Agra

207

taj 6
आगरालीक्स
…. आपने ताजमहल में मोहब्बत की निशानी मुमताज और शाहजहां की असली कब्र देखी हैं, नहीं देखी तो आज देख सकते हैं। इसके लिए ताजमहल की टिकट भी नहीं लगेगी। ताजमहल में आज से मुगल बादशाह शाहजहां तीन दिवसीय उर्स शुरू हो रहा है। पांच मई तक चलने वाले उर्स में शाहजहां और मुमताज की असली कब्र का भी रास्ता खुलेगा। ताज महल में पर्यटकों को जो कब्रें दिखती हैं, वो असली नहीं हैं। इस कब्र के ठीक नीचे अंडरग्राउंड कमरे में असली कब्र बनी हैं। यहां पर सिर्फ पुरातत्‍व कर्मचारियों और अधिकारियों को जाने की इजाजत है। इसे उर्स पर ही खोला जाता है। पर्यटक 3 से 5 मई तक फ्री में ताज देख सकेंगे। इस दौरान सतरंगी चादर चढाने के साथ शहनाई, ढोल नगाडे गूंजेंगे। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक पुरातत्‍वविद भुवन विक्रम ने बताया कि उर्स के दौरान किसी भी तरह के झंडे नहीं जाएंगे। पहले से ही इनपर प्रतिबंध लगा हुआ है।
मंगलवर तीन मई को दोपहर 2 बजे असली कब्र का दरवाजा खुलेगा। मुफ्ती मुदस्सिर खां कादरी अजान देंगे। इसके बाद फातिहा और दुआ कर गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। फूलों की की चादर चढ़ाई जाएगी। इसके बाद सूर्यास्त के समय स्मारक बंद होने तक कव्वाली होगी।

संदल और चादर
चार मई को दोपहर 2 बजे के बाद संदल चढ़ाए जाने का कार्यक्रम होगा। फिर दुआ और मिलादशरीफ होगी।
5 मई को सुबह नमाज के बाद कुलशरीफ होगा। इसके बाद से चादर चढ़ाने का कार्यक्रम चलेगा।
लंगर का भी आयोजन होगा। तीनों दिन ताजमहल में कव्‍वाली गूंजेगी। खुद्दाम-ए-रोजा कमिटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर के अनुसार इस बार 8 सौ मीटर से ज्‍यादा लंबी चादर शाहजहां की कब्र पर चढ़ाई जाएगी।

ताजमहल में मुफ्त एंट्री
ताज महल में भारतीय पर्यटकों का टिकट 50 रुपए है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट एक हजार रुपए है। 3 मई को 2 बजे से देशी-विदेशी पर्यटकों को मुफ्त एंट्री मिलेगी। 4 और 5 मई को पूरे दिन मुफ्त एंट्री होगी। मुफ्त एंट्री और असली कब्र तक जाने का रास्‍ता होने की वजह से उर्स के 3 दिन ताज महल में पर्यटकों की भीड़ ज्‍यादा रहती है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 4 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफसीएम योगी ने कहा...

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

error: Content is protected !!