लखनऊलीक्स…प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान। सपा-भाजपा में आरोप प्रत्यारोप।
सुबह मतदान की गति धीमी बाद में आई तेजी
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सुबह मतदान धीमी गति से शुरू हुआ लेकिन बाद में तेजी आ गई। इसी प्रकार की स्थिति रामपुर और खतौली विधानसभा की रही।
सपा नेताओं ने सैफई में किया मतदान
सपा मुखिया अखिलेश यादव, मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव ने आज सैफई में मतदान किया। मतदान के बाद सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा बूथ कैप्चरिंग कर रही है। मतदाताओं के साथ मारपीट की जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा रही है। पूर्व चेयरमैन गुप्ता को पुलिस ने उठाकर थाने पर बैठा लिया है।
अखिलेश बोले- गुजरात में भाजपा हारेगी
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खासी संख्या में वोट मिल रहे हैं लेकिन प्रशासन भाजपा का सहयोग कर रहा है। उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर भी कहा कि गुजरात में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने किया मतदान
दूसरी ओर भाजपा ने सपा पर मतदाताओं को धमकाने और बूथ कैप्चरिंग के भी आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने जसवंत नगर में अपना वोट डाला।