आगरालीक्स.. आगरा के स्कूलों में लॉक डाउन के दौरान तीन महीने की फीस मांफ करने की मांग होने लगी है, अभिभावकों ने फीस मांफ करने की लिए धरना दिया।
आगरा के सेंट जॉर्जेज स्कूल यूनिट द्वितीय में सोमवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन किया, अभिभावकों का कहना था कि अप्रैल में नई किताबें खरीदी हैं और जून में मैसेज आया कि नई किताबों का सेट ले लें। इसे लेकर प्रदर्शन करने पर सेंट जॉर्जेज प्रशासन ने नई किताब खरीदने के आदेश को निरस्त कर दिया, अभिभावकों से कहना गया कि छात्रों की पढाई अप्रैल में खरीदी गईं किताबों से ही होगी।
तीन महीने की फीस हो मांफ
इसके साथ ही अभिभावकों ने मांग की है कि उनकी लॉक डाउन के दौरान की तीन महीने की फीस मांफकी जाए, उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे फीस जमा कर सकें, इसे लेकर अभिभावक दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
कई स्कूल फीस कर चुके हैं मांफ
आगरा के कई स्कूल छात्रों की तीन महीने की फीस मांफ कर चुके हैं, ऐसे में मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में भी फीस मांफ करने की मांग की जा रही है, इसे लेकिर अब अभिभावक भी प्रदर्शन करने लगे हैं।