
गैस गोदाम के पास मुठभेड
पुलिस को भोला जाट के गैस गोदाम के पास होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, शनिवार सुबह तीन बजे करीब एक घंटे तक दोनों तरपफ से पफायरिंग हुई। इस दौरान भोला जाट मारा गया।
पुलिस अभिरक्षा से भगाया था हरेंद्र राना
भोला जाट ने वर्ष 2012 में ट्रेन में धाबा बोलकर पुलिस अभिरक्षा से बदमाश हरेंद्र राणा को छुडा लिया था। इसके बाद भोला जाट का नाम शम्मी कोहली हत्याकांड के आरोपी मोहित भारद्वाज और एक सिपाही की ट्रेन में हत्या करने में आया था।
टूंडला पर बस से भागा था भोला
इसी साल मथुरा पेशी से फीरोजाबाद लौट रहे भोला जाट को टूंडला पुल पर उसके साथियों ने बस पर धाबा बोल दिया था। वे भोला को छुडा कर ले गए थे। इसके बाद से पुलिस भोला के पीछे पडी हुई थी।
Leave a comment