Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Waqf Bill : Taj Mahal is Waqf Property or not, Full Detail#Agra
बिगलीक्स

Waqf Bill : Taj Mahal is Waqf Property or not, Full Detail#Agra

382

आगरालीक्स….Agra News : ताजमहल वक्फ प्रोपर्टी है या नहीं, क्या आप जानते हैं, वक्फ बिल के बाद क्या होाग। ( Waqf Bill : Taj Mahal is Waqf Property or not, Full Detail#Agra )


आगरा में ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ था और 1653 में पूरा हुआ था। 1998 में फिरोजाबाद के कारोाबरी इरफान बेदार ने यूपी सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड से मांग की थी कि ताजमहल को वक्फ की संपत्ति घोषित करने और उन्हें मुतवल्ली बनाने की मांग की थी। सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने एएसआई को नोटिस जारी किया था। इसके बाद 2004 में इरफान बेदार इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंच गए और ताजमहल का मुतवल्ली बनाने की मांग की। हाईकोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को ही इस अपील पर विचार करने के लिए कहा। 2005 में यूपी सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने ताज को वक्फ संपत्ति के रूप में पंजीक्रत करने का निर्णय लिया, इस मामले में एएसआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड के इस निर्णय पर रोक लगा दी, वक्फ बोर्ड से सुबूत मांगे कि कैसे दावा कर रहे हैं।


दावा शाहजहां ने किया था वक्फनामा
इस मामले में बोर्ड ने दावा किया था कि मुगल बादशाह शाहजहां ने बोर्ड सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्ष में ताजमहल का वक्फनामा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी कर कहा था शाहजहांने वक्फनामे पर दस्तखत कैसे किए, वह तो जेल में थे। कहा कि वह हिरासत से ही ताजमहल देखते थे। एएसआई की ओर से एडीएन राव एडवोकेट ने कहा था कि बोर्ड ने जैसा दावा किया है वैसा कोई वक्फनामा नहीं है।
2014 में भी की गई मांग
ताजमहल को वक्फ प्रोपर्टी घोषित करने के लिए 2014 में तत्कालीन मंत्री आजम खान ने कहा था। तर्क दिया था कि ताजमहल दो मुसलमानों शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा है, हर जगह मुसलमानों की कब्रें सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधीन है। उनकी इस मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया थ्ज्ञा कि यह राष्ट्रीय स्मारक के रूप में दर्ज है।


10 अप्रैल को सुनवाई
आगरा के न्यायालय में कुंवर अजय तोमर ने ताजमहल में जलाभिषेक किए जाने की अनुमति देने संबंधि वाद दायर किया है। मुस्लिम समुदाय से सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी ने केस में पक्षकार बनने के लिए अर्जी दी थी। जैदी के अपनी अर्जी में कहा कि ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्रें हैं, जहां कब्रें होती हैं। वह वक्फ की संपत्ति होती है। इस मामले में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!