आगरालीक्स.. आगरा में गणेश चतुर्थी पर लोग पानी के लिए भटक रहे हैं, लीकेज के कारण दो लाख लोगों को पानी नहीं मिला, आज और कल भी पानी नहीं आएगा।
आगरा में शुक्रवार को जीवनी मंडी वाटर वक्र्स की 28 इंच की पानी की पाइप लाइन लीक हो गई, इससे शहर की पानी की सप्लाई रोक दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में शुकवार को करीब दो लाख लोगों तक पानी नहीं पहुंचा।
बदला जा रहा पाइप, सोमवार तक बाधित रहेगी जलआपूर्ति
जीवनी मंडी वाटरवक्र्स की पाइप लाइन लीक होने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया लेकिन पाइप लाइन फट गई, इसके बाद पूरे पाइप को बदला जा रहा है। इमसें 48 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में काला महल, कोतवाली, पीपल मंडी, बालूगंज, छीपटोला, रकाबगंज क्षेत्र में सोमवार की सुबह ही पानी आने की उम्मीद है।