Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Weddings will happen in a simple way in Agra# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Weddings will happen in a simple way in Agra# agranews

200

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से शादी वाले घरों की रौनक गायब..किसी ने 50 कार्ड छपवाए तो किसी ने बैंड नहीं किया बुक..घर में बिना रिश्तेदारों के हो रही रस्में.

शादियों में कम लोगों की ही अनुमति
आगरा में कोरोना महामारी ने लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रखा है. कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. आगरा में हर दिन रात आठ बजे से सुबह सात बजे का नाइट कफ्र्यू लागू है तो वहीं इस शुक्रवार से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लग जाएगा. लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. शादियों में भी कम लोगों की ही अनुमति दी गई है. इसके अलावा शादियों में नियमों का पालन करना जरूरी है.

शादी वाले घरों में रौनक नहीं
शादियों पर पाबंदी होने के कारण लोगों ने भी बिलकुल सादा तरीके से शादी मनाने का फैसला किया हुआ है. कोरोना महामारी के कारण आगरा के शादी वाले घरों में इस समय कोई रौनक नहीं है. बिना रिश्तेदारों के ही शादी की सभी रस्में निभाई जा रही है. किसी ने तो कार्ड भी नहीं छपवाए तो किसी ने शादी कार्ड को ही पास की मान्यता होने पर 20 कार्ड छपवा लिए हैं जिससे कि घरवालों को तो शादी में जाने के लिए कोई परेशानी न हो. इसके अलावा बैंडबाजों से भी लोगों ने दूरी बना ली है. शादी अब लोग सिम्पल तरीके से ही करना चाह रहे हैं. जिससे उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

फोन पर निमंत्रण
लोगों ने फोन पर ही अपने सभी रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण दिया है. उनका कहना है कि कार्ड छपवाते तो सभी जगह जाना होता. कोरोना महामारी का खतरा बहुत ज्यादा है, इसलिए निमंत्रण कार्ड फोन पर ही दिया जा रहा है और रिश्तेदार भी उसे स्वीकार कर रहे हैं. वहीं रिश्तेदारों की ओर से शादी में आने के लिए तो कहा जा रहा है लेकिन घर से एक या दो लोग ही आने की बात कही जा रही है. बच्चों को किसी भी सूरत में शादी में नहीं लाने की बात कही जा रही है.

दयालबाग के जितेंद्र कुमार का कहना है मेरी बहन की शादी 2 मई की है. शादियों में हमनें रिश्तेदारों को निमंत्रण फोन पर ही दिया है. 20 कार्ड छपवाए हैं जिससे कि घर के लोग लॉकडाउन के दौरान शादी में जा सकेंगे.

खंदारी की रहने वाली मंजू का कहना है कि मेरे भाई की शादी इसी 25 अप्रैल को है. 25 अप्रैल को रविवार है और इस दिन लॉकडाउन है. ऐसे में मेरे घर से सिर्फ मैं और मेरे पति ही शादी में जा रहे हैं. बच्चों का अपनी मामा की शादी में जाने का बहुत मन है पर क्या करें, खतरा नहीं ले सकते.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!