आगरालीक्स .(Agra News 6th August).आगरा में आज रात 10 बजे से वीकएंड बंदी शुरू हो जाएगी, दो दिन तक बाजार बंद रहेंगे। आज ही शापिंग कर लें।
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस सात हैं लेकिन बाजारों की साप्ताहिक बंदी जारी है। सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं। बाजार खुलने का आज अंतिम दिन है, आज रात 10 बजे से साप्ताहिक बंदी शुरू हो जाएगी। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
डेयरी, फल सब्जी की खुल रहीं दुकान
आगरा में शनिवार और रविवार को मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रखे जा रहे हैं। डेयरी, फल सब्जी की दुकानें खुल रही हैं। मिठाई की दुकान से लेकर रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की जा रही है। मेडिकल स्टोर, शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
लौटने लगी रौनक
आगरा में बाजारों में रौनक लौटने लगी है। सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं, सदर से लेकर संजय प्लेस सहित सभी बाजारों में युवाओंं की भीड उमड रही है। थोक बाजारों से लेकर पुराने बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढने लगी है।