आगरालीक्स ..आगरा में वीकएंड पर बाजारों में रौनक लौटने लगी है, रात तक बाजारों में लोगों की भीड है, रेस्टोरेंट से लेकर कपडों के शोरूम पर लोग दिखाई दे रहे हैं।
आगरा में अब बाजारों में रौनक लौटने लगी है, अब बाजार साप्ताहिक बंदी वाले दिन बंद हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को बाजार खुल रहे हैं, ऐसे में वीकएंड मस्ती के लिए लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। रात में रेस्टोरेंट और होटल में भीड दिखाई देने लगी है।
रात में गुलजार हो रहे बाजार
आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन अब लोग घर से बाहर निकलने लगे हैं। दिन में फास्ट फूड सेंटरों पर युवक युवतियों की भीड दिखाई दे रही है तो शाम को रेस्टोरेंट में लोगों की भीड दिखाई देने लगी है, शोरूम से ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं।