आगरालीक्स ..आगरा में रुफ टॉप कैफे में जमकर मस्ती, दोबारा से लौटी रौनक, काकटेल के साथ एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति पर युवक युवती मस्ती कर रहे हैं। आगरा में लाकडाउन में रुफ टॉप कैफे बंद हो गए थे, अब ये दोबारा खुल गए हैं, इसके साथ ही रुफ टॉप कैफे में रौनक बढने लगी है। नवरात्र पर कैफे में कम लोग पहुंचे लेकिन नवरात्र खत्म होने और दशहरा पर रुफ टॉप कैफे में अच्छी भीड रही। यहां युवक युवती और परिवार के साथ लोग पहुंचे।
लाइव परफोर्मेंस के साथ मस्ती
रुफ टॉप कैफे में वीकएंड पर लाइव परफोर्मेंस के साथ युवक युवती मस्ती कर रहे हैं। आगरा के एमजी रोड, फतेहाबाद रोड पर रुफ टॉप कैफे में शनिवार और रविवार को लाइव परफोर्मेंस दी जा रही है। इसके साथ ही काक लेट, माकटेल के साथ ही युवक युवती डांस पर चांस मार रहे हैं।
इंटरनेट फोटो