Viral Video : Shiv Chaleesa Path & Bhagwa Flag in Taj Mahal #agra
आगरालीक्स.. आगरा में दशहरा पर ताजमहल में भगवा लहराने के साथ शिव चालीसा का पाठ किया, ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में भगवा लहराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आगरा में दशहरा पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, इसमें ताजमहल में भगवा लहारते हुए दो युवक दिखाई दे रहे हैं, एक मोबाइल से वीडियो बना रहा है। वायल वीडियो में भगवा ध्वज लहराने वाले युवक की पहचान हिंदू जागरण मंच युवा के जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर के रूप में हुई है।
तेजोमहालय शिव मंदिर है ताजमहल
गौरव ठाकुर का मीडिया से कहना है कि दोपहर में ताजमहल गए थे। यह शिव मंदिर तेजोमहालय है। इसलिए शिव चालीसा का पाठ करने के बाद भगवा ध्वज लहराया। इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है।
सुरक्षा पर सवाल, पहले भी लहरा चुके हैं भगवा
ताज महल में कडी सुरक्षा व्यवस्था है, यहां कोई भी गतिविधि नहीं की जा सकती है। ऐसे में ताजमहल में प्रवेश करने के बाद भगवा भहराना और शिव चालीसा का पाठ कर वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए प्रदर्शन कर चुके हैं।