आगरालीक्स.. आगरा में वाटस एप ग्रुप पर अश्लील मैसेज डालने पर ग्रुप एडमिन बीएससी के छात्र को जेल भेज दिया है।
आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक संजीव कुमार द्विवेदी को पिछले दिनों एक अंजान नंबर से वाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। इसके बाद लगातार अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। तीन बार वे उस ग्रुप से लेफ्ट हुए इसके बाद जोड़कर अश्लील मैसेज भेजना बंद नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी अमित पाठक से की। एसएसपी के आदेश पर रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि जिस ग्रुप से वैज्ञानिक को मैसेज भेजे जा रहे हैं। उसका एडमिन चंदौली के चकिया क्षेत्र निवासी बीएससी का छात्र शिवेंद्र गुप्ता पुत्र ईश्वरी गुप्ता है। रविवार को पुलिस टीम ने चंदौली से उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सुबह उसे लेकर पुलिस रकाबगंज थाने पहुंची। यहां उससे पूछताछ हुई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि 19 वर्षीय छात्र के मोबाइल की जांच में कई वाट्सएप ग्रुप और मिले। इनमें कई विदेशी नंबर भी जुड़े हैं। ये किसके हैं? इस सवाल का छात्र जवाब नहीं दे सका। मोबाइल के डाटा की जांच को अब उसका मोबाइल फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा।

लगातार भेज रहा था पोर्न मैसेज
उसने पुलिस को बताया कि गूगल प्ले स्टोर से पोर्न मैसेज भेजने वाले एप डाउनलोड किया था। इससे कई पोर्न साइट खुल जाती हैं। वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उसने इसी साइट से अश्लील मैसेज भेजे। वैज्ञानिक को वह जानता तक नहीं था। यूं ही ग्रुप पर उनका नंबर जोड़ लिया। ग्रुप से जोड़ने के पीछे उसकी कोई मंशा नहीं थी। इंस्पेक्टर विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि 19 वर्षीय छात्र के मोबाइल की जांच में कई वाट्सएप ग्रुप और मिले। इनमें कई विदेशी नंबर भी जुड़े हैं। ये किसके हैं? इस सवाल का छात्र जवाब नहीं दे सका। मोबाइल के डाटा की जांच को अब उसका मोबाइल फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा।