Thursday , 15 January 2026
Home बिजनेस Wide range of Telestone coolers launched in Agra…#agranews
बिजनेस

Wide range of Telestone coolers launched in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लान्च हुए टेलिस्टोन कूलर्स. 45 ली. से लेकर 180ली. तक के कूलरों की रेंज. डीलर्स ने हाथों हाथ लिया यह प्रोडक्ट

टेलिस्टोन कंपनी जो की एक नोएडा बेस कंपनी है उस कंपनी की सोमवार को एक भव्य डीलर्स मीट का आयोजन होटल रेडिसन फतेहाबाद रोड में हुआ जिसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने कंपनी के नए कूलरों जिसमें डेजर्ट सीरीज के कूलर जो कि घर में प्रयोग होते हैं और कमर्शियल कूलर जो कि बड़े व्यावसायिक भवनों मैं प्रयोग में लाए जाते हैं उनकी पूरी रेंज का यहां पर डिस्प्ले हुआ और लॉन्च का रंगारंग प्रोग्राम हुआ इस मीट मैं आसपास के 12 जिलों से डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर ने भाग लिया।

और इस आयोजन में यहां तकरीबन डेढ़ सौ से ऊपर डीलर्स ने आकर अपना समय दिया और इस डीलर मीट के बाद सभी लोगों ने इन नए कूलरों की पूरी रेंज में अपनी इच्छा दिखाई और कंपनी के इस प्रोडक्ट को हाथों-हाथ लिया। इससे कंपनी के सभी प्रतिनिधियों में बहुत सारा उत्साह का संचार हुआ और इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली से आए हुए प्रतिनिधियों द्वारा संपादित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से विजेंद्र शर्मा, संदीप राणा, ताराकांत, प्रमोद और संजीव आदि उपस्थित रहे ।

कंपनी के इन कूलरों की उत्पादन रेंज में 45 लीटर से लेकर 180 लीटर तक का बड़ा कूलर यहां पर सभी को दिखाया गया और उसे लॉन्च भी किया जिसमें सभी वर्गों की आवश्यकताओं के हिसाब से कंपनी का यहां पर सभी प्रोडक्ट रेंज का डिस्प्ले रहा टेलीस्टोन कंपनी पिछले 5 साल से बाजार के अंदर अपने प्रोडक्ट को लगातार बेच रही है जिसमें एलइडी टीवी, वाशिंग मशीन और इस साल से कंपनी ने कूलरों की भी यह विस्तृत रेंज यहां पर प्रस्तुत की जिसे देखकर सभी डीलर्स ने तालियां बजाकर इस सबका स्वागत किया और कंपनी के भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कंपनी के सभी उत्पाद प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, जिओ मार्ट और सरकारी जैम पोर्टल के द्वारा भी आम आदमियों के लिए उपलब्ध हैं ।

Related Articles

बिजनेस

Agra Local News: Indo-American Business Chamber of SMEs held an international discussion with entrepreneurs of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों के साथ इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ...

बिजनेस

Agra News: Exporters in Agra deliberate on policies, packaging, agri-export, taxation and new markets…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निर्यातकों ने किया नीतियां, पैकेजिंग, एग्री-एक्सपोर्ट, टैक्सेशन और नए बाजारों...

बिजनेस

Agra News: Uttar Pradesh moves towards global markets: MSME Export Summit 2026 begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में वैश्विक भविष्य के लिए भारत व उत्तर प्रदेश के निर्यात...

बिजनेस

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal will donate 75% of his earnings to charity

आगरालीक्स…ये खबर आपको भावुक कर देगी, बेटे के निधन से टूटे 1.5...

error: Content is protected !!