आगरालीक्स ..(Winning Factor). इस बार अपने शहर का चुनावी मुद्दा हम और आप तय करेंगे। देर रात तक लोग जाग रहे हैं लेकिन रात 10 बजे बाजार बंद हो जाते हैं, क्यों नहीं नाइट बाजार हो चुनावी मुद्दा, आम जन और पर्यटकों रात में घूम सकें, खरीदारी कर सकें। अपनी राय फोटो के साथ इनबॉक्स करें.
ताजमहल के शहर में रात नौ बजे के बाद बाजार बंद होने लगते हैं, बदले दौर में लोग 10 बजे के बाद खाना खाने, घूमने और खरीदारी करने के लिए बाहर निकलना चाहते हैं। मगर, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। आम जरूरत का सामान तक नहीं मिलता, दवा की दुकान से लेकर डेयरी रात 11 बजे बंद हो जाती हैं।

रात में खुलें बाजार, सुरक्षा के हों इंतजाम
दिन भर की भागदौड़ के बाद लोग रात में अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए बाहर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे में आगरा में नाइट कल्चर डेवलेप हो, ताजगंज से लेकर सदर बाजार, संजय प्लेस से लेकर दिल्ली गेट, कमला नगर से लेकर दयालबाग, शास्त्रीपुरम से लेकर आवास विकास सहित स्थानीय बाजार देर तक खुलें। नाइट बाजार डेलवेप करने के लिए पुलिस सुरक्षा चाहिए। इससे बाजार देर रात तक खुल सकते हैं।
पर्यटकों के लिए भी जरूरी है नाइट बाजार
ताजमहल सहित ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। ये रात में घूमना चाहते हैं। मगर, रात में बाजार बंद हो जाते हैं, ताजगंज क्षेत्र में देर रात तक बाजार खुलने चाहिए। जिससे पर्यटक आगरा में रात में रुकें, पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और रोजगार भी मिलेगा।
आप अपनी प्रतिक्रिया इनबॉक्स में फोटो के साथ दे सकते हैं।