Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Winter dry fruits: The smell of hot peanuts is slowly spreading in the markets
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Winter dry fruits: The smell of hot peanuts is slowly spreading in the markets

200

आगरालीक्स…आगरा में सर्दियों में गरमागरम मूंगफली की बिखरने लगी है खुशबू। मूंगफली की कई किस्मे बाजार में। हांलाकि इस बर मूंगफली की आवक कम।

राम बारात से शुरू हो जाती है मूंगफली की बिक्री

आगरा में भुनी मूंगफली की शुरुआत राम बारात से शुरू हो जाती है लेकिन इस बार सर्दी कम होने के कारण मूंगफली की मांग अभी तक कम रही है लेकिन अब ठंड की दस्तक होने पर मूंगफली विक्रेता रोड साइड अपने स्टाल  लगाने लगे हैं। कढ़ाईयां बालू से भरे हुए ज़लते  हुए चूल्हा पर  रखे हुए हैं। कच्ची मूंगफली मध्यम आँच  पर भुनी जा रही है।

शाम का सबसे अच्छा नाश्ता

सर्दियां तेज होने पर इन मूंगफली विक्रेताओं का स्टाल व ठेलों  की संख्या बढ़ जाएगी। सर्दी में शाम का सबसे अच्छा नाश्ता भुनी हुई मूंगफली होती है, जो स्वास्थ्यकर होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है।

भाड़ अब बन गए दुकान, मूंगफली की कई वैरायटी

ठेल-ढकेल व सड़कों के सहारे मूंगफली बेचने वाले एक ही किस्म की मूंगफली बेचते हैं और यह स्वाद के अनुसार ठीक होती है। पहले भाड़ पर भुनी मूंगफली बेची जाती थी, अब भाड़ छोटेकर दुकानों में तब्दील कर दिए गए हैं। यह प्रमुख रूप से बेलनगंज पथवारी, पाय चौकी, गुदड़ी मंसूर खां, लोहामंडी, जगदीशपुरा, शाहगंज में है, जो मूंगफली की कई किस्म रखते है, जिनके रेट भी अलग-अलग होने के साथ स्वाद में भी अंतर होता है।

पूरे साल मिलती है मूंगफली

इन दुकानदारों के पास पूरे साल मूंगफली मिलती है। यह दुकानदार नमक मिली भुनी मूंगफली के साथ गुड़ लगी मूंगफली, गजक, भुने चने के साथ अन्य सामान भी बेचते हैं। इनका कहना है कि खाली मूंगफली बेचने से गुजारा नहीं होता।

140 रुपये किलो से 200 रुपये किलो तक मूंगफली

बाजार में सामान्य ठेल और सड़क के सहारे के स्टॉल पर मूंगफली 140 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है। कुछ दुकानों पर अच्छी किस्म की मूंगफली 160 से 180 रुपये किलो भी है। इनमें राजस्थान और एमपी की मूंगफली काफी चलन में है, जो स्वाद में मीठी होती हैं। खुली नमक की मूंगफली को 200 रुपये प्रति किलो है।

राजामंडी की मूंगफली के स्वाद के हैं दीवाने

आगरा में राजा की मंडी में पुराने डाकखाने के पास एक ढकेल सर्दियों में कई दशकों से लग रही है। इस ठेल पर मिलने वाली मूंगफली का स्वाद अपने आप में अलग होता है और गरमागरम दी जाती है। इसके स्वाद के लोग दीवाने हैं और सर्दियों के शुरू होते ही शाम के समय लोग यहां दूर-दूर से मूंगफली लेने आते हैं।

ट्रेन और बस के सफर की साथी मूंगफली

ट्रेन और बस के सफर करने वालों से इसका पुराना नाता है यह सफर करने वालों का सबसे अच्छा साथी होता है। बातचीत करते रहो और मूंगफली खाते रहो कब आपका  गंतव्य स्थल आ जाए आपको पता भी नहीं चलता है इसीलिए  टाइम पास करने का सबसे अच्छा साथी मूंगफली को कहा जाता है। इसके साथ मिलने वाला नमक के साथ भूनी हुई  मूँगफली खाओ तो मजा ही दोगुना  हो जाता है।

सिनेमा हॉल में खूब खाई जाती थी मूंगफली पुराने समय में मूंगफली सिनेमा हॉल में खूब खाई जाती थी और हॉल में आवाज लगाकर बेची जाती थी। लेकिन अब साफ सफाई के कारण पूरे परिसर में मूंगफली नहीं बेची जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!