आगरालीक्स.. आगरा में एक दारोगा हनीट्रैप में पफंस गया है, फेसबुक से युवती से दोस्ती हुई, दरोगा शादीशुदा है। युवती ने दरोगा के खिलाफ रेप और गर्भपात कराने की तहरीर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के शुक्रवार को एक युवती आगरा के एसएसपी के समक्ष पेश हुई। उसने आरोप लगाया कि दरोगा ने उससे फर्जी शादी की थी। पत्नी की तरह से रखने लगा, अब उसे अपने साथ नहीं रख रहा है। उसे धमका रहा है। युवती ने रेप के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
दारोगा से हो चुकी है पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी के समक्ष पेश होने से पहले युवती ने एक थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। दरोगा से पूछताछ हुई थी। दरोगा ने जांच अधिकारी को बताया था युवती से दोस्ती हुई थी। उसने युवती की आर्थिक मदद कर दी। जब उससे दूरी बनाई तो उस पर गंभीर आरोप लगाने लगी। युवती पूर्व में भी कुछ लोगों पर ऐसे आरोप लगा चुकी है।
कराई जा रही जांच
एसएसपी के निर्देश पर दोबारा जांच कराई जा रही है। युवती के आरोप सही निकले तो दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, आरोप सही नहीं निकले तो इसे हनी ट्रैप ही माना जाएगा।