आगरालीक्स.. आगरा में हाई प्रोफाइल कपल के विवाद में पत्नी ने पति पर बैंक एकाउंट से एक करोड रुपये निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा निवासी रिचा शर्मा की वर्ष 2003 में कमला नगर निवासी सचिन पिप्पल से शादी हुई थी। पति-पत्नी थाना हरीपर्वत क्षेत्र के सूर्य नगर कॉलोनी में गणपति रॉयल अपार्टमेंट में रहते थे। कारोबारी पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। वर्ष 2011 में रिचा शर्मा ने संजय प्लेस में एक एम्पोरियम खोला। फर्म का खाता बैंक ऑफ इंडिया में था। मुकदमे के अनुसार रिचा शर्मा ने खाते में अपने जेठ रवीश कुमार को अधीकृत किया था। पत्नी का आरोप है कि उसके खाते से पति समेत ससुरालियों ने एक करोड़ से ज्यादा की रकम निकाल ली है।