आगरालीक्स…… आगरा में एक बैंक अधिकारी के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। वह गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। थाना शाहगंज क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पंचायत बुलाकर युवक की बैंक अधिकारी से शादी कराने के प्रयास किए गए, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। 26 वर्षीय बैंक अधिकारी ने डीआइजी लक्ष्मी सिंह से शिकायत की है। युवती तलाकशुदा है, उसके घर में अलीगढ निवासी युवक आता था। महिला बैंक अधिकारी के युवक से नजदीकी संबंध हो गए, उसने युवती को शादी करने के झांसे में फंसाकर संबंध बना लिया, इस तरह कई सालों से वह युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले दिनों युवती गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी करने के लिए कहा, इस पर उसने इन्कार कर दिया और घर आना भी बंद कर दिया है। महिला बैंक अधिकारी का आरोप है कि युवक उनके दस्तावेज भी अपने साथ ले गया है।
Leave a comment