Sunday , 7 December 2025
Home स्पोर्ट्स Hockey World League semifinal : Belgium beat India 4-0
स्पोर्ट्स

Hockey World League semifinal : Belgium beat India 4-0

hockey
बेल्जियम ने शुक्रवार को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में भारत को 4-0 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। रविवार को जहां उसका सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। हारने वाली टीम भारत के साथ तीसरे स्थान के लिए भिड़ेगी। यह मैच भी रविवार को ही होगा। भारत पहले ही रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
बेल्जियम ने मैच का पहला गोल दूसरे ही मिनट में कर दिया था। फ्लोरेंट ने एक बेहतरीन मैदानी गोल के साथ अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मेजबान टीम ने आठवें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर लिया। यह गोल टेंगू कोसिंस ने किया।
मध्यांतर के बाद भारत ने खाता खोलने के काफी प्रयास किए, लेकिन बेल्जियम के डिफेंडरों ने उसके हर प्रयास को नाकाम कर दिया। इस क्रम में बेल्जियम को ही सफलता मिली। 41वें मिनट में फ्लोरेंट ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। फ्लोरेंट ने ही मैच का चौथा गोल किया। यह 53वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर हुआ।
इसके बाद अंतिम मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। ऐसा लगा कि वह अपना खाता खोल लेगा और टूर्नामेंट के हर मैच में गोल करने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखेगा, लेकिन बेल्जियम ने उसे इसमें सफलता नहीं हासिल करने दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Gayatri Public School became the champion of Moon School Premier Cricket League…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेली गई द्वितीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग...

स्पोर्ट्स

Agra News: Deepti Sharma, Player of world champion Indian cricket team given a cheque of Rs 5 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व चैम्पियन दीप्ति शर्मा को किया सम्मान. दयालबाग में विश्व...

स्पोर्ट्स

WPL: UP Warriors sign Deepti Sharma for Rs 3.2 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दीप्ति शर्मा पर डब्ल्यूपीएल नीलामी में बरसा छप्पर फाड़कर धन....

स्पोर्ट्स

ICC T20 Cricket World Cup 2026 begins on February 7

आगरालीक्स…आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 7 फरवरी से. भारत—पाकिस्तान फिर से एक...

error: Content is protected !!