आगरालीक्स… आगरा में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म। जच्चा और बच्चे स्वस्थ। परिवार में है खुशी का माहौल।
रामबाग क्षेत्र के प्रकाश नगर नुनिहाई के रहने वाले मनोज कुमार ऑटो चालक हैं। सोमवार सुबह वह पत्नी खुशबू (27 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रांस यमुना कालोनी के एक नर्सिंग होम पर पहुंचे।
डॉक्टरों के पैनल ने ऑपरेशन से सफल डिलीवरी कराई
नर्सिंग होम में सुबह 8.40 पर महिला को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। डॉक्टरों के पैनल ने महिला का ऑपरेशन सफल डिलीवरी कराई।
अल्ट्रसाउंड में दिखाई दे रहे थे सिर्फ दो बच्चे
चिकित्सकों का कहना था कि अल्ट्रासाउंड में गर्भवती महिला के पेट में सिर्फ जुड़वा बच्चे दिखाई दे रहे थे। लेकिन आपेशन करने पर चार बच्चे दिखाई दिए, जिन्हें बड़ी सूझबूझ से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल लिया। चार बच्चों की जन्म की सूचना मिलते ही परिवार खुशी से झूम उठा। पिता भी बच्चों को देखकर काफी खुश हैं।