आगरालीक्स… अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा समाज की मेधावी छात्राएं और नवनियुक्त अध्यक्ष का किया स्वागत।
चांदी का मुकट पहनाया, तलवार भेंट की
रिंग रोड स्थित नवरंग भवन में सोमवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप वर्मा को चांदी का मुकुट पहनाकर व तलवार भेंटकर स्वागत किया गया।
समाज की तीन मेधावी छात्राएं सम्मानित
राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन लाल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर केके वर्मा के द्वारा स्वर्णकार समाज की तीन प्रतिभाशाली बेटियों मुस्कान वर्मा, तनवी वर्मा और ज्योति वर्मा को सम्मानित किया।
फिरोजाबाद में अगले माह परिचय सम्मेलन
इस मौके पर 26 जुलाई को फिरोजाबाद में सामूहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन की जानकारी दी, जिसकी पत्रिका का विमोचन भी किया गया। सामूहिक विवाह 5 दिसम्बर को कृष्णा गार्डन कालिन्दी विहार, आगरा में होंगे।
इस मौके पर अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संजय वर्मा फिरोजाबाद, सुनील वर्मा, मनोज वर्मा, पवन वर्मा, सतीश वर्मा, राजीव वर्मा, दिनेश वर्मा सारथी, राम नगीना, हरि किशन वर्मा का भी स्वागत किया गया।