आगरालीक्स.. आगरा में सडक पर गडढे के कारण हादसे में मां और एक साल की बेटी की मौत हो गई, एक घायल है।
आगरा के शमसाबाद के धिमश्री निवासी सीमा (35) पत्नी मुकेश अपनी एक साल की बेटी हिमांशी को लेकर परिचित के साथ रिश्तेदार को देखने हॉस्पिटल जा रही थी। रविवार दोपहर एक बजे देवरी रोड पर गांव पचगाई खेड़ा के पास सडक खराब होने से बाइक अनियंत्रित हो गई, पीछे से आई ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल मां-बेटी और उनके रिश्तेदार को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, मां बेटी की मौत पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि देवरी रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, भारी वाहन देवरी रोड से होकर निकलते हैं, इन पर कार्रवाई नहीं की जाती।
सडक में गडढे से हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि देवरी रोड पर सड़क नहीं बनी है, कई जगह गड्ढे तक हो गए हैं। सड़क खराब होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन को लोग प्रार्थना पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं।