आगरालीक्स …आगरा में युवती के साथ गैंगरेप, युवती के आरोप से सनसनी फैल गई है, युवती ने सत्ताधारी दल के विधायक के गुर्गों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, एक जगह आरोपियों ने गाडी रोकी थी, वहां दूसरी गाडी में विधायक बैठे थे, युवती का आरोप है कि वह उन्हें सामने आने पर पहचान लेगी। युवती का मेडिकल कराया गया है, सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आगरा में 16 अप्रैल की रात युवती का अपहरण हो गया था। घरवालों ने 17 अप्रैल को थाने में बेटी के अपहरण का मुकदमा लिखाया था। आरोप लगाया कि प्रकाशपुरम निवासी राहुल, सोनू, मोनू, जावेद, कृष्णा आदि बेटी को गाड़ी में उठाकर ले गए हैं। घरवालों के अनुसार थाना पुलिस ने शनिवार को बेटी को बुलंदशहर से बरामद किया। उसके बाद उनके सुपुर्द कर दिया।
विधायक का नाम आते ही सनसनी, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव से मिली
युवती ने घर पर बताया कि पांच लड़कों ने उसके साथ रेप किया था। आरोपित फोन पर किसी से विधायक जी बोलकर बार-बार बात कर रहे थे। एक जगह उन्होंने गाड़ी भी रोकी थी। गाड़ी में विधायक बैठे थे। बेटी सामने आने पर उन्हें पहचान लेगी। सपा सरकार के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव रविवार को एक कार्यक्रम में एत्मादुद्दौला क्षेत्र में आए थे। पीड़िता को लेकर परिजन वहां पहुंच गए। उसने आरोप लगाया कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस के संपर्क करने पर घरवाले पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गए।
कई बार बदले बयान
आरोपों में सत्ताधारी विधायक का नाम आते ही सनसनी फैल गई, घंटों पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की। रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता के नाटकीय अंदाज में बयान कराए गए। शाम को वह अपने बयानों में कई आरोपों से पलट गई। उसने कहा कि रेप सिर्फ एक युवक ने किया था। शेष मददगार के रूप में उसके साथ थे। आरोपित फोन पर किसी से विधायक जी बोलकर बात कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह बालिग है। जबकि घरवाले उसे नाबालिग बता रहे हैं।