Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Woman policeman uploaded video with revolver on Instagram
agraleaksTechnologyआगरालीक्स टीवीटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Woman policeman uploaded video with revolver on Instagram

आगरालीक्स(25th August 2021 Agra News)… आगरा में महिला पुलिसकर्मी ने रिवॉल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो। कहा, आओ कभी उत्तरप्रदेश में, रंगबाजी क्या होती है, यह हम तुम्हें दिखाते हैं।

थाने में बनाया वीडियो
यह महिला पुलिसकर्मी आगरा के थाना एमएम गेट में तैनात हैं। इनको फेसबुक और इंस्टाग्राम का बेहद शौक है। हरेक की तरह यह भी फेसबुक पर वीडियो अपलोड करती हैं। इसके साथ ही कुछ सेेकेंड की रील इंस्टाग्राम पर भी डालती हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला पुलिसकर्मी ने थाने में ही अपना एक वीडियो बनाया। इसमें वह पुलिस की वर्दी पहने हैं। कमर में रिवाल्वर लगा रखी है। इसके बाद एक डायलॉग पर एक्ट करते समय वह रिवॉल्वर को बाहर निकालती हैं और उसे दिखाती हैं।

वीडियो वायरल होते ही किया लाइन हाजिर
यह वीडियो बनाकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। बस फिर क्या था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इसकी जानकारी आगरा के एसएसपी मुनिराज को हुई तो उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया।

इस डॉयलॉग पर किया एक्ट
महिला पुलिस कर्मी ने डॉयलॉग पर एक्ट भी बड़ा जबरदस्त किया है। डॉयलॉग है, हरियाणा, पंजाब बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तरप्रदेश में, रंगबाजी क्या होती है, यह हम तुम्हें दिखाते हैं। न गुंडई पर गाना बनाते हैं, न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं। हमारे यहां पांच—पांच साल के बच्चे भी कट्टा चलाते हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!