अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, टोल से पहले टायर फेंके, कई गाड़ियां आपस में टकराईं। कई घायल। ( Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide)
बुलंदशहर में 21 अप्रैल को दबंगों ने चार दलितों को थार से कुचल दिया था। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इनसे मिलने के लिए सपा सांसद रामजीलाल सुमन आगरा से 20 गाड़ियों के काफिले के साथ बुलंदशहर के लिए निकले।
खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना कार्यकर्ताओं को देख दौड़ाई गाड़ी आपस में टकराई
सपा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला जैसे ही हाथरस से अलीगढ़ के लिए निकला, लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर दोपहर करीब दो बजे करणी सेना और क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता विरोध करने के लिए खड़े हो गए। उन्हें देखते ही गाड़ी दौड़ा दी इससे करीब आधा दर्जन गाड़ी आपस में टकरा गई।
गभाना टोल प्लाजा से पहले टायर फेंके
सपा सांसद रामजीलाल सुमन काफिले के साथ अलीगढ़ की तरफ चले, गभाना टोल प्लाजा से पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने काफिले पर टायर फेंके, विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जैसे ही पता चला कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला अलीगढ़ की तरफ आ रहा है, विरोध शुरू कर दिया गया, टायर फेंके गए।
बुलंदशहर में घुसने नहीं दिए सपा सांसद
सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बुलंदशहर में घुसने नहीं दिया गया, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से उन्हें रोक दिया। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने काफिले पर पथराव करने के आरोप लगाए हैं।