
रामलीला आयोजन में बुधवार को अपने सम्राट होने की दुहाई देने के लिए दशानन दंभ से चूर होकर बारहदरी से निकला। भयभीत करने वाले रूप में वह अटटाहस करते हुए जा रहा था। रावण की दुहाई के लिए चल रहे बैंड में छह रशियन बालाएं भी शामिल थी। ये बैंड बजाते हुए चल रही थी, हर किसी की नजर रशियन बालाओं पर टिकी हुई थी। रावतपाडा चौराहे पर पांडेय जी तंबाकू वालों की दुकान में छींटाकशी करने पर रंगबाजों से विवाद हो गया।
फायरिंग के बाद पीटा
पीपल मंडी स्थित पांडेय जी की तंबाकू की दुकान पर अनिल पांडेय और उनके भाई सौरभ पांडेय बैठे हुए थे। इसी बीच रावण की दुहाई का कार्यक्रम चल रहा था। चित्तीखाना निवासी गोपाल चौधरी और उसके रंगबाज साथी छेडखानी करने लगे। दोनों भाईयों ने विरोध किया तो कुछ देर बाद वे अपने साथियों के साथ आए और फायरिंग कर दी, इसके बाद दोनों भाईयों की पिटाई लगाई। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
Leave a comment