आगरालीक्स.. आगरा में एक महिला अपनी डेढ साल की बच्ची के साथ गायब है, पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है, 10 दिन से महिला और डेढ साल की बेटी का पता नलीं चला है।
आगरा की नई बस्ती बालूगंज निवासी सत्येंद्र राजेश एक फैक्ट्री में काम करते हैं, उन्होंने तीन साल पहले अपने घर के सामने रहने वाली रेखा से ल कोर्ट मैरिज की थी, अब डेढ साल की बेटी भी है। छह जनवरी को सत्येंद्र पत्नी रेखा और डेढ साल की बेटी के साथ शिवाजी मार्केट बिजली बिजली घर आए थे। रेखा बाजार में खरीदारी करने चली गई। वह 15 मिनट बाद भी नहीं आई तो सत्येंद्र ने बाजार में रेखा की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला, इसके बाद उन्होंने थाने में सूचना दी, रेखा का मोबाइल भी स्विच आफ है, आठ जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई लेकिन रेखा का अभी तक पता नहीं चला है, पति सत्येंद्र को अनहोनी की आशंका है।