आगरालीक्स.. आगरा में साफ सफाई को लेकर आम लोग भी जागरूक हो गए हैं, सर्दी में गुदगुदाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कूडा डालने को लेकर दो महिलाओं में चुटिया खींचने वाली लडाई हो रही है।
यह वीडियो यमुना पार क्षेत्र का है। रविवार को दो महिलाओं में कूडा डालने को लेकर विवाद और उसके बाद मारपीट हो गई। एक दूसरे की चोटी खींचने लगी, इसके बाद मामला थाना एत्माउददौला भी पहुंच गया।
मेयर रात में कर रहे सफाई का निरीक्षण
आगरा में रात में मेयर नवीन जैन क्या कर रहे हैं, पफेसबुक पर फोटो शेयर किए जा रहे हैं। दिन में गंदगी फैल रही है और रात में सफाई की जा रही है, इसके बाद भी शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं।
आगरा में भाजपा से चुने गए मेयर नवीन जैन से लोगों की उम्मीद ज्यादा हैं वे भी सोशल मीडिया के दौर में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं। शहर में रात में चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए बुधवार रात को मेयर नवीन जैन निकले, कमला और दयालबाग में उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देश देते हुए फोटो कराए, इन फोटो को उनकी पफेसबुक पर अपलोड किया गया है।
16 दिसंबर को नगर निगम में टॉयलेट की साफ
आगरा के भाजपा से चुने गए मेयर नवीन जैन नगर निगम पहुंचे, टॉयलेट करने गए तो शौचालय गंदे थे, किससे कहते, खुद ही मास्क लगाकर टॉयलेट साफ करने में जुट गए।
मेयर नवीन जैन शपथ लेने के बाद पहली बार शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे, सुबह 10 बजे नगर निगम में पहुंचने के बाद वे निरीक्षण करने लगे। टॉयलेट की तरफ गए तो दो में काम चल रहा था और दो टॉयलेट गंदे पडे थे। इसे देख उन्होंने मास्क मंगा लिया और गंदे टॉयलेट की खुद ही सफाई करने लगे। उन्होंने मग में पानी लेकर टॉयलेट की गंदी दीवार और फर्श को साफ किया।