आगरालीक्स…दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के मेहंदी उत्सव में बिखरे भक्ति के स्वर, मेहंदी के गीतों पर झूमी महिलाएं
मेहंदी उत्सव का शुभारम्भ
विघ्नविनाशक गणपति के आराधना के साथ प्रारम्भ हुआ मेहंदी उत्सव में भक्तिमय भजनों के साथ मेहंदी के गीतों की भी उमंग शामिल थी। मौका था श्री गिरार्जजी सेवा मंडल द्वारा गोवर्धन में 28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के तहत मेहंदी उत्सव का। काले का ताल स्थित चंद्रमोहन बंसल के निवास पर आयोजित मेहंदी उत्सव में सभी सदस्यों ने श्री गिर्राज जी महाराज के नाम की मेहंदी हाथों में रचाई।
दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के उत्साह और उमंग में डूबी महिलाएं। बालों में गजरा, हाथों में मेहंदी और ओठों पर गिरार्ज जी महाराज के भजन। मेरा दिल दीवाना हो गया वृन्दावन की गलियों में… कन्हैया ले चल पल्ली पार…, मेरे बांके बिहारी लाल, मन रखियों अपने चरनन में…, राधे मुझको तेरा बड़ा सहारा है… जैसे भजनों के भक्तिमय स्वर। इसके साथ मेहंदी के गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। गिरार्ज जी सेवा मंडल के सदस्यों ने सभी शहरवासियों को 28 दिसम्बर के लिए गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रेनू बंसल, रुचि बंसल, कल्पना जैन, प्राची अग्रवाल, शिवना सिंघल, उर्मिला माहेश्वरी, गार्गी बंसल, मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, अध्यक्षश्याम माहेश्वरी, रविन्द्र गोयल, अजय गोयल, मनोज गर्ग आदि उपस्थित थे।