आगरालीक्स…महिला टी-20 विश्वकप में भारत के इंग्लैंड से हारने के बाद आयरलैंड से मैच करो या मरो का। देखें प्वांइट टेबिल किस टीम के कितने अंक।
महिला क्रिकेट का रोमांच चरम पर
महिला टी-20 विश्वकप अब अपने चरम पर पहुंच गया है। दोनों ग्रुपों की टीमों की धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होने लगी है।
ग्रुप ए की प्वाइंट टेबल

ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया की टीम आठ अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है। दूसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम चार अंक लेकर बनी हुई है।
जीतने के साथ नेट रन रेट भी बढ़ाना होगा
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा। टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट भी रखना होगा।
ग्रुप बी में शामिल पाकिस्तान टीम के इस वक्त 2 प्वाइंट ही हैं, उसे आज वेस्टइंडीज और बाद में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना है।
ऐसे में भारतीय टीम को दुआ करनी होगी कि पाकिस्तान अपना एक मैच हार जाए। यदि पाकिस्तान अपने दोनों मैच और भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला जीतती है, तब नेट रनरेट के आधार पर फैसला होगा।
पाकिस्तान का नेट रनरेट अभी भारत से बेहतर है ऐसे में उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद ज्यादा है।
ग्रुप बी की प्वाइंट टेबल

अभी इंग्लैंड के छह अंक और भारत के चार अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट में इंग्लैंड आगे है, जबकि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम- के दो-दो अंक हैं और पाकिस्तान अब तक नेट रन रेट में प्लस 1.542 पर है।