आगरालीक्स ..आगरा में कलेक्ट्रेट जा रहे हैं तो जान लें, कलक्ट्रेट खुलने के समय में बदलाव किया गया है, दो शिफ्ट में काम होगा, कलेक्ट्रेट सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेगी।
आगरा में एसीएम प्रथम और डीएम कंपाउंड में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कलेक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था, शुक्रवार को सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट खुल जाएगी। अब यहां दो शिफ्ट में काम होगा, जबकि न्यायिक कार्य सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक किए जाएंगे।
ये किया गया बदलाव
सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक
जन शिकायत कार्यालय, राजस्व विभाग, नजरात आंग्ल एवं राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, सीलिंग अनुभाग, खनिज अनुभाग, सामान्य निर्वाचन कार्यालय
दोपहर दो से सात बजे तक
न्याय अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखाकार, नजूल अनुभाग, भूलेख, भूमि अधिग्रहण, कार्यालय, स्थानीय निकाय कार्यालय, निर्वाचन पंचास्थनि अनुभाग