आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस का एक्सीडेंट, एक की मौत, 10 घायल।
आगरा में रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास नोएडा से आगरा की तरफ आ रही दिव्यांशु ट्रेवल्स की डबल डेकर बस आगे चल रहे सरिया से भरे ट्रोला में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

शीशा तोड़कर निकाले बाहर, एक की मौत
हादसे के बाद पुलिस कर्मी पहुंच गए, बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। जबकि चालक की हादसे में मौत हो गई, 12 घायल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हैं।
ट्रोला के ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
नोएडा से डबल डेकर बस ग्वालियर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली इंटरचेंज से हाथरस रोड पर उतरने के लिए ट्रोला के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए, पीछे से डबल डेकर बस आ रही थी, अचानक से ब्रेक लगने पर डबल डेकर बस के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाए लेकिन बस अनियंत्रित होकर सरिया से लदे ट्रक में जा घुसी।