आगरालीक्स…कैलाश मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुले, बटेश्वर में अभी भी पानी में हो रही आरती. यमुना का जलस्तर धीरे—धीरे हो रहा कम. जानिए ताजा अपडेट में कितना है इस समय जलस्तर
यमुना का जलस्तर अब धीरे—धीरे कम होने लगा है. घाटों पर से पानी उतरने लगा है. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर ये है कि कैलाश मंदिर के पट अब सभी के लिए खोल दिए गए हैं. इससे पहले यमुना का पानी कैलाश मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया था जिसके कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम श्रद्धालुओं के लिए पट बंद कर दिए गए थे लेकिन अब यमुना का जलस्तर कम होने पर फिर से पट खोल दिए गए हैं.
बटेश्वर के पट अभी भी बंद
यूं तो बटेश्वर में भी यमुना नदी का उफान गुरुवार को थम गया है. नदी के जलस्तर में 6 इंच से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है लेकिन बटेश्वर के मंदिर और घाटों पर यमुना का बहाव अभी भी तेज है. बटेश्वर की सड़क, गलियां डूबी हुई है. दुकानों की देहरी को छूकर पानी बह रहा है. घाटों से निकला पानी शौरीपुर, स्याइच, कलींजर, टोका, बुढैरा के रास्ते पर भर गया है.पानी के बीच ही बटेश्वर के ब्रह्मलाल मंदिर में श्रंगार पूजा और आरती की जा रही है. अभी पट श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं.
अब इतना है यमुना का जलस्तर
आगरा में यमुना का जलस्तर कम हो रहा है. खतरनाक लेवल से नीचे यमुना पहुंच गई है लेकिन अभी भी अलर्ट लेवल से अधिक है. शुक्रवार रात 9 बजे प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार रात 9 बजे वाटर वक्र्स पर युना का जलस्तर 151.785 मीटर दर्ज किया गया. अलर्ट लेवर 151.400 मीटर पर है जबकि डेंजर लेवल 152.400 मीटर है.
Yamuna River at Water works Agra
Alert level : 151.400 m Danger level : 152.400 m
H F L. : 154.760 m
Date : 12-09-2025
Time : 09:00 PM
Gauge :151.785 m
Trend : decreasing