Agra News: C-Vigil App developed for Lok Sabha elections, complaints
Yamuna’s water level increased due to monsoon rains in Agra#agranews
आगरालीक्स…(21 July 2021 Agra News) आगरा में मानसून की बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर. सूख चुकी यमुना में दोबारा दिखने लगा पानी. देखें फोटोज
हरियाणा से दिल्ली छोड़ा गया है पानी
पिछले दिनों हुई बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज के जरिए यमुना में छोड़े गए 16 हजार क्यूसेक पानी के कारण यमुना नदी में फिर से पानी ला दिया है. तीन दिन पहले लगभग सूख चुकी स्थिति में दिखाई देने वाली यमुना नदी एक बार फिर पानी से लबालब तो नहीं पर अच्छी दिखाई दे रही है. इधर आगरा की यमुना में पानी आने के कारण इसकी खूबसूरती फिर से दिखाई दे रही है.
बारिश में बढ़ता है जलस्तर
बता दें कि मानसून के समय में पहाड़ों पर बारिश होने के कारण यमुना में इसका असर दिखाई देता है. लगभग पूरे साल सूखने वाली यमुना मानसून के समय में पानी से लबालब दिखाई देने लगती है. इस बार भी मानसून बारिश के कारण यमुना में पानी आ गया है. यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं लेकिन यमुना हर साल बदहाल ही दिखाई देती है.