आगरालीक्स.. योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं, बीमारी से दूर रहेंगे और मानसिक रूप से मजबूत।
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जिले के सभी विकास खण्डों,तहसीलों, निर्धारित ग्राम पंचायतों में योग प्रशिक्षक के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास किया गया साथ ही रंगोली व योग पर आधारित विचार गोष्ठी के माध्यम से जनमानस को योग के प्रति प्रेरित व जागरूक किया गया तथा सामूहिक योगाभ्यास के सफल कार्यक्रम संपादित हुए।
शहर के विभिन्न पार्कों में “स्वयं एवं समाज के लिए योग” थीम के आधार पर योग संपन्न कराया गया , साप्ताहिक विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई , तत्पश्चात योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप प्रबन्धन पर संगोष्ठी का अयोजन किया गया।
संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, योगाभ्यास, कराया गया एवं इनका लाभ बताया गया । प्राकृतिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु आहार- व्यवहार से संबंधित जानकारी भी दी गई।