Agra News: Witness statements recorded in court against Kangana Ranaut…#agranews
Yogi 2.0 Cabinet : Four cabinet Minister from Agra & Aligarh Region, 7 minister take oath
आगरालीक्स…. योगी 2.0 सरकार में आगरा अलीगढ़ मंडल से चार कैबिनेट और दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री बने हैं। अब इन्हें मंत्रालय आवंटित किए जाएंगे, जानें ब्रज के योगी सरकार में बने मंत्रियों के बारे में।
योगी 2.0 सरकार में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा की पूर्व मेयर व आगरा ग्रामीण सीट से विधायक बनी बेबीरानी मौर्य और आगरा दक्षिण सीट से तीसरी बार चुनाव जीते योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 65 साल के योगेंद्र उपाध्याय वर्ष 2012 में आगरा दक्षिण से पहली बार विधायक बने। उन्हें वर्ष 2020 में भाजपा विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया गया। योगेंद्र उपाध्याय एमए, एलएलबी हैं। वहीं, बेबी रानी मौर्य भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
छठवीं बार कैबिनेट मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण
मथुरा के छाता सीट से चौधरी लक्ष्मी नारायण पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। हर बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। वे पिछली योगी सरकार में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री थे।
सपा को मैनपुरी सीट से हराने पर जयवीर सिंह बने मंत्री
मैनपुरी सदर सीट से सपा को हराने वाले जयवीर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे पहले बसपा सरकार से 2002 और 2007 में घिरोर सीट से विधायक चुने गए थे। दोनों बार मंत्री रहे।
पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
अलीगढ़ के अतरौली से दूसरी बार विधायक बने संदीप सिंह पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं। पिछली सरकार में उन्हें शिक्षा व वित्त राज्य मंत्री बनाया गया था। संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह एटा से सांसद हैं।
खंदौली के धर्मवीर प्रजापति बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
खंदौली में रह रहे धर्मवीर प्रजापति को 2021 में विधान परिषद का नामित सदस्य बनाया गया। वे पिछली योगी सरकार में राज्यमंत्री थे, इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है।
दसवीं पास अनूप प्रधान बने राज्यमंत्री
अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से विधायक दूसरी बार विधायक चुने गए अनूप प्रधान 10 वीं पास हैं। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।
आगरा अलीगढ़ मंडल के मंत्री
कैबिनेट मंत्री
बेबीरानी मौर्य
चौधरी लक्ष्मीनारायण
योगेंद्र उपाध्याय
जयवीर सिंह
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
संदीप सिंह
धर्मवीर प्रजापति
राज्यमंत्री
अनूप प्रधान
आगरा से बड़ी संख्या में शामिल हुए डॉक्टर और कारोबारी
अटल विहारी बाजपेयी इकारा स्टेडियम, लखनऊ में आगरा से बड़ी संख्या में डॉक्टर, कारोबारी और शिक्षाविद शामिल हुए। आईएमए, आगरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने योगी 2.0 सरकार में डिप्टी सीएम बने ब्रजेश पाठक और आगरा से कैबिनेट मंत्री बनी बेबीरानी मौर्य सहित अन्य मंत्रियों को बधाई दी।