मथुरालीक्स…सीएम योगी ने कहा है कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। पीएम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं के उज्जवल भविष्य को देखकर बनाई है।
लीलाधारी कृष्ण की विरासत को लेकर बढ़ रहे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बात आज यहां जीएलए के दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि लीलाधरी भगवान कृष्ण का जन्म इस धरा पर हुआ। हम इस विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

भारत की एकता का आधार है राम,कृष्ण और शिव
उन्होंने भारत की एकता के आधार बिंदु पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जब तक राम, कृष्ण और शिव पर आस्था है, भारत भारत रहेगा। श्रीकृष्ण ने पूरब से पश्चिम तक को जोड़ा है। राम ने त्रेता युग में उत्तर से दक्षिण को जोड़ने का काम किया। वही सांस्कृतिक सीमा आज राजनीतिक सीमा के रूप में है। शिव के प्रति अलग अलग स्थानों पर आस्था दिखती है।
युवा डिग्री तक सीमित नहीं रहें
उन्होंने कहा कि युवा डिग्री तक सीमित नहीं रहे। हमे बहुआयमी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। विस्तृत आयाम देना होगा, जब साधन नहीं थे तब भी देश में नालंदा जैसे विवि राह दिखा रहे थे।
छात्रों को नये कोर्सों से जोड़ने का प्रयास करें
नये कोर्सों के साथ छात्रों को कैसे जोड़े इसके प्रयास करने चाहिए। छात्र सीएम युवा रोजगार योजना में आगे बढ़ सकते हैं।
प्रदेश सरकार की अभुदय कोचिंग योजना हम इसे इंड्रस्ट्रीज से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हर जिले में अभुदय कोचिंग योजना की, जिसमें युवा आगे बढ़ रहे हैं।