आआगरालीक्स …(Agra News 24th November)आगरा में चिड़ियाघर बनेगा, इसके लिए शासन स्तर से कवायद चल रही है, नगर निगम सीमा में चिड़ियाघर बनाया जाएगा।
यूपी के बड़े शहरों की पहचान चिड़ियाघर से भी हो, इस पर काम चल रहा है। पर्यावरण के लिहाज से भी चिड़ियाघर जरूरी हैं। ऐसे में शासन द्वारा बड़े शहरों में चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बरेली, मेरठ और मुरादाबाद में चिड़ियाघर बनाए जाने हैं। इसके बाद आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद सहित 10 जिलों में चिड़ियाघर बनाए जाएंगे।

नगर निगम देगा जमीन
चिड़ियाघर नगर निगम सीमा के अंदर बनाए जाने हैं जिससे वहां लोग जा सकें। इसके लिए नगर निगम से जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। चिड़ियाघर विकसित करने के लिए केंद्र से भी मदद मांगी गई है। मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का कहना है कि स्मार्ट सिटी में चिड़ियाघर और मिनी चिड़ियाघर बनाए जाने पर विचार चल रहा है।
अभी यूपी में यहां हैं चिड़ियाघर
अभी यूपी में तीन चिड़ियाघर हैं इसमें से लखनउ, कानपुर और गोरखपुर में चिड़ियाघर है।