आगरालीक्स …(Agra News 24th November)आगरा की पॉश कॉलोनी में हरे पेड़ कटवाने पर मुकदमा, स्थानीय लोगों की सूचना पर हरे पेड़ कटवाने वाले के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का मीडिया से कहना है कि लॉयर्स कॉलोनी स्थित गणेश नगर में अशोक कुमार के घर के सामने चार पेड़ लगे हुए थे, ये आस्ट्रोनिया प्रजाति के थे। अशोक ने हाईटेंशन लाइन के चलते पेड़ की छटाई की बात कही और चार मजदूर बुला लिए। मजदूरों ने पेड़ों की छटाई शुरू की।

चार पेड़ काटने पर मुकदमा
मगर, दोपहर तक अशोक कुमार के घर के सामने लगे चारों पेड़ मजदूरों ने काट दिए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, टीम पहुंच गई। वन रक्षक टीकम सिंह की तहरीर पर अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।