आगरालीक्स …(Agra News 24th November)आगरा में सीवर लाइन डालने के लिए एक लेन सात दिसंबर तक बंद कर दी गई है। मारुति एस्टेट से बोदला रोड तक 150 मीटर लंबाई का एक हिस्सा सात दिसंबर तक के लिए बंद किया गया है।
आगरा में सीवर लाइन डालने के बाद उनके कनेक्शन किए जा रहे हैं, इसके लिए खुदाई चल रही है। जल निगम निर्माण ईकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर यदुनाथ सिंह का कहना है कि अम्रत योजना के तहत मारुति एस्टेट, बोदला रोड पर सीवर लाइन डाली गई है। इसके कनेक्शन किए जा रहे हैं। कनेक्शन करने के लिए सड़क पर ट्रेंचलेस खोदाई की जा रही है। खोदाई के बाद 50 मीटर सीवर लाइन का हिस्सा बिछाया जाएगा, इसके बाद कनेक्शन किया जाएगा।

एक लेन की गई बंद
मारुति एस्टेट से बोदला रोड की एक लेन को बेरीकेडिंग करके बंद कर दिया गया है। इससे बोदला चौराहे की तरफ जाने वाले लोगों को एक ही लेन से जाना पड़ रहा है। सीवर लाइन के कनेक्शन का कार्य सात दिसंबर तक चलेगा, इसके चलते सात दिसंबर तक यहां एक लेन बंद रहेगी।