आगरालीक्स….. सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ काले धन से मोटी कमाई करने वाले सामने आने लगे हैं। रविवार रात को लोहा मंडी, न्यू आगरा और शाहगंज थाने में 11 लोगों ने शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने शैलेंद्र अग्रवाल पर करीब 10 करोड रुपये हडप लेने के आरोप लगाए हैं। इसमें सबसे ज्यादा जीडी गोयंका पफीरोजाबाद के संचालक और एक महिला से छेडखानी के आरोप में जेल गए मनोज अग्रवाल के करीब दो करोड1 रुपये हैं। वहीं, रवि बंसल, घनश्याम सहित करीब 11 लोगों ने शैलेंद्र अग्रवाल पर अपने आठ करोड रुपये बताएं हैं। वहीं, पुलिस शैलेंद्र अग्रवाल की गिरपफतारी के दौरान गायब हुई हार्ड डिस्क को तलाशने में जुटी हुई है। इसमें नेताओं, व्यापारियों और अधिकारियों के काले कारोबार का चिटठा है। पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है। साथ ही शैलेंद्र अग्रवाल के खातों का भी पता किया जा रहा है। उधर, शैलेंद्र के नाम पर मार्केट से करीब 60 करोड ले चुका प्रताप नगर निवासी विनय गायब हो गया है। साथ ही जिन लोगों ने मोटा काला धन लगाया था वे भी इनकम टैक्स और पुलिस जांच में पकडे जाने से गायब हो गए हैं।
Leave a comment