Tuesday , 8 September 2026
Home agraleaks Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate
agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

197

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे क्षेत्र की स्थिति देखी. नई सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, नालों की सफाई को लेकर किया निरीक्षण

जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से जनकपुरी आयोजन समिति ने तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी तथा समिति के पदाधिकारियों ने के.के. नगर, शिवा कुंज, विनायक नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से भावना एस्टेट की ओर आने वाली मुख्य रोड, गणपति आशियाना आवासीय परिसर के चारों तरफ की रोड, महर्षि पुरम से होली पब्लिक स्कूल की तरफ आने वाली मुख्य रोड, नेशनल हाईवे बुलेट अड्डा से महर्षि पुरम की ओर आने वाली मुख्य रोड, सहित समूचे प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विकास कार्यों का विस्तृत आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, नालियों एवं नालों की सफाई, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था, जल निकासी, स्थानीय स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया । समिति ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां तत्काल विकास कार्य कराए जाने आवश्यक हैं, ताकि महोत्सव से पूर्व संपूर्ण क्षेत्र आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में विकसित हो सके। आयोजन समिति के अनुसार जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के बहुआयामी विकास का माध्यम है । महोत्सव के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, नालों की सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, पेयजल एवं जल निकासी व्यवस्था में सुधार, विशेष स्वच्छता अभियान, चौराहों एवं प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, दिशा-सूचक बोर्ड, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे अनेक जनहितकारी कार्य कराए जाएंगे ।

आयोजन समिति का मानना है कि इन विकास कार्यों का लाभ केवल जनकपुरी महोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षों तक क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी । इससे क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, सौंदर्य एवं नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन के जीवन स्तर पर प्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के साथ अरविंद शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. अवीजीत कुमार अवस्थी, प्रभाकर शर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, डॉ. संजीव चौहान, भूपेंद्र, निमित्त पोरवाल, शिवा यादव एवं ठाकुर सतीश जादौन सहित समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे । आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से जनकपुरी महोत्सव 2026 न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक होगा, बल्कि विकास कार्यों के माध्यम से यह क्षेत्र के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा और भविष्य में भी जनसुविधाओं का स्थायी आधार बनेगा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A POCSO accused escaped by jumping off a moving train in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर भागा पॉक्सो का आरोपी. रात के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

error: Content is protected !!