Friday , 7 November 2025
Home अलीगढ़ लीक्स छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
अलीगढ़ लीक्स

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

rape
संप्रदाय विशेष के चार युवकों ने बरेली में कॉलेज जा रही छात्रा को अगवा कर लिया। युवक उसे एक होटल ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा भी, और जबरन मुंह में मांस के टुकड़े ठूंस दिए। पुलिस ने एक आरोपी सब्जी विक्रेता मुहम्मद मियां को गिरफ्तार करते हुए चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में ïबुधवार सुबह छात्रा पैदल ही घर से स्कूल जा रही थी। इसी बीच कार सवार युवकों ने उसे हाइवे के एक बरात घर के सामने से तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वह शोर न मचा सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कार सवार युवक उसे बरेली के पुराना शहर के एक होटल में ले आए। यहीं पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो भी खींचे गये। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई। इतनी क्रूरता के बाद यह बेखौफ लोग उसको कस्बे में फेंक आए। बदहवास हालत में किसी तरह कल पीडि़ता घर पहुंची। धमकी के चलते उसने परिवारवालों से कुछ नहीं कहा। सुबह उसकी हालत देखकर मां ने पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सब्जी बिक्रेता मुहम्मद मियां को सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया।

पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुहम्मद मियां पुत्र मुहम्मद इलियास, सगीर पुत्र शब्बीर निवासी मुहल्ला कस्सावान, शाकिर एवं एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News : FIR lodge against Gym owner for molesting woman#Aligrahnews

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News : जिम संचालक ने युवती से दोस्ती की, होटल बुलाकर...

error: Content is protected !!