Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ फांसी पर फंसे शशि
टॉप न्यूज़

फांसी पर फंसे शशि

sha
कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देना गलत था। थरूर ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को गलत तरीके से अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि अफजल को संसद पर हमला करने के मामले में फांसी दी गई थी। इसका कश्मीर में काफी विरोध भी हुआ था।

इस बारे में कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मेरा मानना है कि अफजल गुरू को फांसी दिया जाना लगत था, साथ ही इसे खराब तरीके से अंजाम दिया गया। थरूर ने कहा कि पहले परिवार को चेतावनी दी जानी चाहिए थी। परिवार वालों को मुलाकात का आखिरी का मौका मिलना चाहिए था। इतना ही नहीं अफजल के शव को उसके परिवार वालों को सौंपा जाना चाहिए था।

थरूर का यह ट्वीट उस खुलासे के बाद आया है कि जम्मू-कश्मीर में पांच कांग्रेस विधायकों ने एक बयान में स्विकार किया है कि अफजल गुरु की फांसी एक गलती थी। इस बयान में कहा गया है, ‘गुरु के लिए माफी की मांग जायज थी और उसके शव उसके परिवार को लौटाए जाने चाहिए। उसके परिवार को उससे आखिरी मुलाकात का मौका नहीं देना भी एक गलती थी।’

कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा की एक सीट के लिए वोट देने के बदले कांग्रेस सदस्यों द्वारा यह बयान दिया गया। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के एक निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने कांग्रेस से कहा कि उनका वोट चाहिए तो ऐसा बयान जारी करें। आजाद के लिए वोट डालने से पहले राशिद ने राज्य विधानसभा में यह बयान पढ़कर सुनाया और कहा, ‘लोगों तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि अफजल को फांसी देने वाली कांग्रेस ने मान लिया है कि उसने अन्याय किया था।’

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!